Chamba News: करवाल पंचायत का सर्वसम्मति से चयन

ग्राम पंचायत करवाल में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि, पंचायत को मिलेगी 25 लाख की प्रोत्साहन राशि

तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में पंचायत प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। पंचायत के लोगों ने भाईचारे, एकता और समझदारी का परिचय देते हुए बिना किसी विवाद के सभी प्रतिनिधियों को चुना।

सर्वसम्मति से पंचायत गठन होने पर ग्राम पंचायत करवाल अब 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की हकदार बन गई है। पंचायत में बोबी देवी को प्रधान और सुरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान चुना गया।

इसके अलावा विभिन्न वार्डों से वार्ड सदस्यों का भी चयन किया गया। नगाली वार्ड से देवराज, संवार वार्ड से राम देवी, करवाल वार्ड से छांगी देवी, तोगा वार्ड से सोनू ठाकुर, टिक्कर वार्ड से नंद किशोर, कालवाह वार्ड से वीना देवी तथा बिहाली वार्ड से पूजा देवी को वार्ड सदस्य चुना गया।

नई पंचायत टीम ने लोगों का विश्वास और सहयोग मिलने पर ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना रहेगा।

ग्राम पंचायत करवाल के इस शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत की यह एकजुटता अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode