हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता

हिमाचल प्रदेश: घुमारवीं के सीर खड्ड पुल से दो सहेलियों ने लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरी लापता

सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकलीं बरमाणा क्षेत्र की दो सहेलियों ने रविवार शाम घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय दूसरी छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

हिमाचल: सीर खड्ड पुल से दो नाबालिग सहेलियों ने लगाई छलांग, 14 वर्षीय छात्रा की मौत; दूसरी लापता

बरमाणा क्षेत्र की दो नाबालिग छात्राएं शनिवार सुबह सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थीं। रविवार शाम दोनों ने घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी। हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय दूसरी छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। दोनों दसवीं कक्षा की छात्राएं और आपस में सहेलियां थीं।

हिमाचल: सीर खड्ड पुल हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, प्रवासी परिवार की 15 वर्षीय बेटी लापता

घुमारवीं के सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्राएं और सहेलियां थीं। इनमें से 15 वर्षीय छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती है, जबकि दूसरी अपने ननिहाल में रहती थी।

घटना का पता मलोट गांव की एक युवती को उस समय चला, जब वह अपने पिता के साथ गाड़ी में घुमारवीं से घर लौट रही थी। उसने दोनों लड़कियों को पुल से छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सीर खड्ड में तलाशी अभियान शुरू करवाया। काफी मशक्कत के बाद एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश जारी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल: सीर खड्ड पुल हादसे से पहले घर से परीक्षा देने की बात कहकर निकली थीं दोनों छात्राएं, नाना से लिए थे 200 रुपये

शनिवार सुबह वे सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर निकली थीं। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग ने अपने नाना से 200 रुपये भी लिए थे। उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। एक नाबालिग के नाना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दोनों घुमारवीं में हैं। उन्होंने दो युवकों को भेजा, जिससे दोनों को समझाकर  घर लाया जा सके। युवकों के घुमारवीं पहुंचने से पहले दोनों के पुल से छलांग लगाने की घटना हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हफ्ता पहले स्कूल से बरोट वैली गए टूअर में ये छात्राएं भी थीं।
दोनों ने सीर खड्ड में क्यों छलांग लगाई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। – अभिषेक धीमान, एसपी बिलासपुर

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode