शिल्ला गांव में अनोखी शादी, चार भाइयों ने एक ही मुहूर्त में रचाया विवाह
सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिल्ला गांव में एक अनोखा विवाह समारोह देखने को मिला। यहां एक ही परिवार के चार भाइयों ने एक ही दिन और एक ही मुहूर्त में सात फेरे लेकर अपनी जीवनसंगिनियों को अपनाया। शाम को जब चारों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ घर लौटे तो परिवार में खुशियों का माहौल छा गया। एक ही आंगन में चार नई बहुओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
शिल्ला गांव में अनोखी शादी: एक ही दिन और मुहूर्त में चार भाइयों ने लिए सात फेरे
सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिल्ला गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक ही परिवार के चार भाइयों ने एक ही दिन और एक ही मुहूर्त में विवाह रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की। चारों भाइयों की बारात एक ही घर से अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुई और शाम को चारों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ घर लौटे। इसके बाद एक ही आंगन में चार नई बहुओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।
अनूठे रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं के लिए पहचान रखने वाले ट्रांसगिरी क्षेत्र में इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी की खास बात यह रही कि चारों भाइयों ने एक साथ विवाह की रस्में निभाईं और एक ही दिन परिवार में चार नई बहुओं का आगमन हुआ।
बताया जा रहा है कि दूल्हों का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। परिवार में शादी से पहले कुल 38 सदस्य थे, जबकि चार बहुओं के आने के बाद अब परिवार की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। एक साथ चार शादियों और चार बहुओं के आगमन से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है।
चार भाइयों के बेटों ने एक ही दिन रचाया विवाह, चार गांवों से आईं दुल्हनें
शिल्ला गांव के प्रताप चौहान और उनके भाई के बेटों का विवाह एक ही दिन संपन्न हुआ। इस दौरान परिवार के चार युवकों ने अलग-अलग गांवों की युवतियों के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की।
प्रताप सिंह के बेटे भवान सिंह का विवाह मटियाना की शिवानी के साथ हुआ। वहीं, रविंद्र चौहान (फौजी) ने दुगाना की रवीना को अपनी जीवनसंगिनी बनाया। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह के बेटे विजय चौहान ने बालीकोटी के चाकरी गांव की प्रमिला के साथ विवाह किया, जबकि अजय चौहान ने कोडगा के बिराखना गांव की सुनीता के साथ सात फेरे लिए।
चारों शादियां एक ही दिन होने से परिवार में जश्न का माहौल रहा। शाम को चारों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ शिल्ला गांव पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।
संयुक्त परिवार की मिसाल है शिल्ला गांव का देमनेईक परिवार, दस भाई आज भी रहते हैं एक छत के नीचे
चार शादियों के चलते विवाह के दिन शिल्ला गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। दरअसल, गिरिपार क्षेत्र में संयुक्त परिवार की परंपरा आज भी कई गांवों में कायम है। यहां परिवार के कई सदस्य एक ही छत के नीचे रहकर बिना पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा किए आपसी प्रेम और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।
शिल्ला गांव का देमनेईक परिवार भी इसी परंपरा की एक मिसाल है। प्रताप और सुरेंद्र से जुड़े इस परिवार के दस भाई आज भी एक ही छत के नीचे रहते हैं। खास बात यह है कि परिवार में अब तक जमीन का बंटवारा भी नहीं हुआ है। सभी सदस्य मिल-जुलकर रहते हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियां साझा करते हैं। यही वजह है कि चारों भाइयों के बेटों की एक साथ शादी पूरे परिवार के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं रही।
संयुक्त परिवार व्यवस्था क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा
पंचायत प्रधान गुमान सिंह ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र में संयुक्त परिवार प्रणाली आज भी कई परिवारों में कायम है। यहां सैकड़ों परिवार एक ही छत के नीचे मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार व्यवस्था क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जिसे लोग आज भी आगे बढ़ा रहे हैं। गिरिपार क्षेत्र में जोड़ीदार प्रथा भी है। यहां यह भी काफी चर्चा में रहती है।
