क्योटो (जापान)। चैलेंज कप 2026 में भारतीय पावरलिफ्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में गुलफाम अहमद ने 65 किलोग्राम वर्ग में 155 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से लहराया।

गुलफाम अहमद की इस शानदार उपलब्धि ने भारतीय पावरलिफ्टिंग की बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल स्वर्ण पदक दिलाया, बल्कि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
वहीं, शिव प्रकाश यादव ने भी 54 किलोग्राम वर्ग में 145 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतते हुए भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला।
दोनों खिलाड़ी Sports Authority of India गांधीनगर, गुजरात में खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अनुभवी कोच Rajendra Singh Rahelu के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
जापान की धरती पर गुलफाम अहमद और शिव प्रकाश यादव की यह स्वर्णिम सफलता भारतीय पावरलिफ्टिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय खिलाड़ी विश्व मंच पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रहे हैं। 🇮🇳🥇🥇
