♈ मेष
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
♉ वृष
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। टीचिंग की फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने रुके काम आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
♊ मिथुन
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। बड़ो का दिया सुझाव आपके काम आ सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
♋ कर्क
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कामकाज के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी से को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
♌ सिंह
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। आज आप अपने काम काफी हद तक पूरे कर लेंगे। व्यापार करने वालों को आज धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। पेट खराब हो सकता है, बाहर का न खाएं।
♍ कन्या
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पेपर वर्क पूरा न होने की वजह से ऑफिस के काम में देरी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
♎ तुला
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार में परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। आज किसी से भी लड़ाई झगड़ा मोल न लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
♏ वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। अगर कोई वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे है तो उस के लिए समय अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी।
♐ धनु
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। बाहर जाने से पहले घर के बड़ों से आशीर्वाद लेकर जाए। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
♑ मकर
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को और मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनर की कही कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के बारें में सोच सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
♒ कुंभ
कुंभराशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा होने के योग है। आर्थिक परेशानिया दूर हो जाएंगी। माता पिता के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
♓ मीन
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में पहले से मजबूती आएगी। ऑफिस में नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। किसी लेन देन से फायदा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
✨ शुभ दिन की शुभकामनाएं! ✨ 😊