हल्दी के अर्क से तैयार किए जिंक ऑक्साइड नैनोकण, आईआईटी मंडी समेत पांच संस्थानों के शोधकर्ताओं ने किया अध्ययन
शोध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी समेत पांच संस्थानों के सात शोधकर्ता शामिल रहे। शोधकर्ताओं ने हल्दी के अर्क का उपयोग कर जिंक ऑक्साइड के नैनोकण तैयार किए। इसके बाद इन नैनोकणों को पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के साथ मिलाया गया। इलेक्ट्रोस्पिनिंग तकनीक की मदद से इस मिश्रण को नैनोफाइबर के रूप में विकसित किया गया।
हल्दी के अर्क से विकसित तकनीक से रंगीन पानी होगा साफ, 120 मिनट में 98.6 फीसदी तक हटाए दो औद्योगिक रंग
औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रंगीन अपशिष्ट जल के उपचार के लिए वैज्ञानिकों ने हल्दी के अर्क से एक नई तकनीक विकसित की है। इसमें हल्दी के अर्क से तैयार जिंक ऑक्साइड नैनोकणों को नैनोफाइबर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। प्रयोगशाला परीक्षणों में इस तकनीक ने महज 120 मिनट में दो प्रकार के रंगों को 96.7 से 98.6 फीसदी तक हटाने में सफलता हासिल की है।
इस शोध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी समेत पांच संस्थानों के सात शोधकर्ता शामिल रहे। शोधकर्ताओं ने हल्दी के अर्क की मदद से जिंक ऑक्साइड के नैनोकण तैयार किए। इसके बाद इन्हें पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) के साथ मिलाकर इलेक्ट्रोस्पिनिंग प्रक्रिया के माध्यम से नैनोफाइबर में बदला गया। शोध के दौरान मेथिलीन ब्लू और कॉन्गो रेड नामक दो मॉडल रंगों पर प्रकाश और अल्ट्रासोनिक कंपन के संयुक्त प्रभाव का परीक्षण किया गया। इसमें दोनों रंगों को हटाने के उत्साहजनक परिणाम सामने आए।
हल्दी से बनी तकनीक ने हटाया 98.6 फीसदी तक रंग, औद्योगिक अपशिष्ट जल को साफ करने में मिलेगी मदद
इस तकनीक से मेथिलीन ब्लू का रंग 98.6 फीसदी और कॉन्गो रेड का रंग 96.7 फीसदी तक कम करने में सफलता मिली। यह शोध पत्र 21 अगस्त 2026 को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है। हालांकि, वास्तविक औद्योगिक अपशिष्ट जल के उपचार में इस तकनीक के इस्तेमाल से पहले कुछ और परीक्षण करने होंगे। इनमें नैनोफाइबर की दोबारा उपयोग करने की क्षमता, पानी में जिंक के घुलने की संभावना और कार्बनिक प्रदूषकों के पूर्ण विघटन का आकलन शामिल है।
बैक्टीरिया खत्म करने में भी कारगर
शोध के दौरान तैयार किए गए नैनोफाइबर के जीवाणुरोधी गुणों का भी परीक्षण किया गया। इसके तहत पानी में मौजूद ई-कोलाई बैक्टीरिया में 75 फीसदी और स्टैफिलोकोकस ऑरियस में 71 फीसदी तक कमी दर्ज की गई। वहीं, मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से रंग हटाने की प्रक्रिया और परिणामों का अनुमान भी लगाया गया।
रोशनी का सही इस्तेमाल भी है अहम
शोध के दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि नैनोफाइबर किन परिस्थितियों में बेहतर काम करता है। इस प्रक्रिया में केवल समय ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि किस तरह की रोशनी का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसका भी असर पड़ता है।
