कुल्लू-मनाली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर बबेली के पास जीप कैंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय चेतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय साथी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
कुल्लू-मनाली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 25 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बबेली स्थित आईटीबीपी कैंप के बाहर जीप कैंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय चेतन की मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय साथी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप कैंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक पर कुल्लू से मनाली की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे बबेली पहुंचे, तभी मनाली की तरफ से आ रही जीप कैंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कैंपर के साथ कई मीटर तक घिसटती चली गई।
कुल्लू-मनाली हाईवे हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, कैंपर चालक गिरफ्तार
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ दोनों युवकों को वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय चेतन पुत्र टीकम सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसका 23 वर्षीय साथी योगेश पुत्र गोवर्धन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद जीप कैंपर चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अस्पताल की व्यवस्था पर उठाए सवाल
हादसे में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल की कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की। उनका कहना है कि व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जयराम ठाकुर ने जताया शोक
कुल्लू में हुए इस हादसे में जंजैहली के बायला गांव निवासी चेतन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चेतन के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में चेतन का दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
जुड़वां भाई का साथ छूटा, बायला की गलियों में पसरा सन्नाटा
जिस घर में दो जुड़वां भाइयों की हंसी एक साथ गूंजती थी, वहां अब एक भाई की यादें और दूसरे की खामोशी रह गई है। कभी साथ बड़े हुए, साथ सपने देखे और जिंदगी की राह पर एक-दूसरे का सहारा बने चेतन और चिराग की जोड़ी अब हमेशा के लिए बिछड़ गई है। कुल्लू में हुए सड़क हादसे ने 22 वर्षीय चेतन ठाकुर की जिंदगी छीन ली। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं जुड़वां भाई चिराग के लिए इस दुख को शब्दों में बयां करना भी मुश्किल हो रहा है।
चेतन ठाकुर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनाली के एक निजी होटल में काम करना शुरू किया था। वह अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश कर रहा था। कम उम्र में ही उसने अपनी जिम्मेदारियों को समझ लिया था। परिवार को भी उससे उम्मीदें थीं, लेकिन सोमवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने इन सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया।
सोमवार रात चेतन अपने दोस्त को छोड़ने के लिए कुल्लू गया था। यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली के समीप रात करीब 10 बजे बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चेतन और चिराग जुड़वां भाई थे। दोनों ने एक साथ बचपन बिताया और जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे। चिराग सुंदरनगर में पढ़ाई कर रहा है। घर की लाडली बहन भी भाई की मौत से गहरे सदमे में है।
पिता टिक्कम राम के लिए जवान बेटे को खोने का दुख असहनीय है। जिस बेटे को पढ़ा-लिखाकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के काबिल बनाया, उसी की अर्थी को कंधा देना पड़ा। ग्राम पंचायत जंजैहली के प्रधान लायक राम ने कहा कि चेतन का असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
बाक्स
योगेश करता है डिलीवरी बॉय का काम
थुनाग तहसील के सुराह गांव निवासी 25 वर्षीय योगेश पुत्र गोवर्धन कुल्लू में डिलीवरी बॉय का काम करता है। सोमवार रात वह बाइक पर अपने दोस्त चेतन को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल योगेश का उपचार जारी है।
