आयना का नवोदय विद्यालय में चयन — बेटियों की मेहनत और प्रतिभा का चमकता उदाहरण

जिला चंबा के करवाल पंचायत के अंतर्गत आने वाले गोवर्नमेंट मिडिल स्कूल टिक्कर की छात्रा आयना, ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर नवोदय विद्यालय में चयन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आयना ने आठवीं कक्षा में 92.60% अंक प्राप्त किए हैं, जो उसकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है। नौंवी कक्षा की पढाई GSS अथेड से कर रहे है

विद्यालय के अध्यापकों ने आयना की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि आयना शुरू से ही अनुशासित, मेहनती और जिज्ञासु छात्रा रही है।

आयना ने अपनी सफलता का श्रेय एलिमेंट्री स्कूल के समस्त स्टाफ, प्राइमरी के सभी शिक्षकों, तथा अपने परिवार के गुरुजन और विशेष रूप से अपने मामा श्री रोशन लाल (JBT शिक्षक) को दिया है। उसने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

🙏 भगवान आयना को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें और वह आगे भी इसी तरह नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहे

#deshdrishti news

पिछला लेख
हिमाचल बोर्ड ने कक्षा 3, 5 और 8 की परीक्षा तिथि घोषित — जानें पूरा कार्यक्रम, छात्रों की तैयारी और शिक्षा विभाग की नई दिशा
अगला लेख
 महागठबंधन में महासंग्राम… बिहार में दिल्ली दोहराएगी कांग्रेस? सीटों पर RJD से अनबन, तेजस्वी की बढ़ी टेंशन!

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode