Video: नालागढ़ के जोघों खड्ड में दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

सोलन जिले के नालागढ़ के कुंडलू गांव के समीप जोघों खड्ड में दिनदहाड़े एक तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के कुंडलू गांव के समीप जोघों खड्ड में दिनदहाड़े एक तेंदुआ दिखा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक उद्योग में कार्यरत युवक जब काम पर जा रहा था तो उसने तेंदुआ खड्ड में देखा। इस दाैरान युवक ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि यहां पर कोई नुकसान न हो। क्योंकि आसपास काफी आबादी है और तेंदुआ लोगों पर हमला कर सकता है।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode