Kangra News: चरस तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर बालीचौकी से गिरफ्तार

कांगड़ा: चरस तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने 29 अप्रैल को बरामद 1.117 किलोग्राम चरस के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलीप सिंह (53) के रूप में हुई है, जो मंडी जिले की बालीचौकी तहसील के गांव भाओगी का निवासी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

कांगड़ा: चरस तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, एक हफ्ते में बड़ी बरामदगी

लंबागांव/धर्मशाला (कांगड़ा)। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

वहीं, जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 6.949 किलोग्राम चरस और 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न के अनुसार, 27 अप्रैल से 3 मई के बीच चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों (एक नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना पंचरुखी, लंबागांव, गगल और बैजनाथ के तहत की गई है।

पुलिस अब इन मामलों में मुख्य सप्लायरों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में जांच कर रही है।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode