Chamba News: खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मैहला (चंबा)। जिले में वीरवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चालक घायल

मैहला (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी के पास वीरवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब ढाई बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बर्फो पुत्र बुधिया निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा घायल हो गया।

कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही करीब तीन बजे पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और खाई में गिरी कार से दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चालक का उपचार जारी है।

एसपी विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई है।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode