Chamba News: मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक साल खड्ड में गिरी, एक लापता

मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक खड्ड में गिरी, एक लापता

चंबा: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार रात बालू-साहो मार्ग पर पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाइक चला रहा दूसरा युवक लापता हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल शुभम को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं बाइक चालक सक्षम खड्ड में बह गया और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस और राहत दल लगातार खड्ड व आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक साल खड्ड में गिरी; एक सुरक्षित, दूसरा युवक लापता

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले से लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात चंबा के बालू-साहो मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाइक चला रहा युवक सक्षम अब भी लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात से ही तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार हादसा पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के समीप हुआ। रात करीब 10:30 बजे दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

दोस्त को बचाया, चालक का नहीं मिला सुराग

प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता तरुण कुमार निवासी बघेईगढ़ ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों ने शुभम, पुत्र अनिल कुमार निवासी सरू, को साल खड्ड से सुरक्षित बाहर निकाला। शुभम ने बताया कि वह अपने मित्र सक्षम के साथ मोटरसाइकिल (HP-48B-0920) पर साहो से बालू की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का बाइक से नियंत्रण हट गया और मोटरसाइकिल सीधे साल खड्ड में जा गिरी।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद शुभम को तो बचा लिया गया, लेकिन बाइक चालक सक्षम और मोटरसाइकिल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और स्थानीय टीमें साल खड्ड में युवक की तलाश में जुटी हैं।




इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode