भरमौर में भारी बारिश से अस्थायी पुल बहा, 25 श्रद्धालु रास्ते में फंसे
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते छड़ौला नाले पर बना अस्थायी पुल बह गया। पुल बहने से करीब 25 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए।
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु स्थानीय लोगों के साथ बन्नी माता को छड़ौला तक छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया और अस्थायी पुल बह गया, जिससे श्रद्धालुओं का संपर्क मार्ग बाधित हो गया।
क्षेत्र में संचार सुविधा उपलब्ध न होने के कारण प्रशासन को घटना की सूचना देर से मिल सकी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
भरमौर में भारी बारिश से अस्थायी पुल बहा, 25 श्रद्धालु फंसे
भरमौर: चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छड़ौला क्षेत्र में नाले पर बना अस्थायी पुल बह गया। पुल बहने से करीब 25 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु स्थानीय लोगों के साथ बन्नी माता को छड़ौला नामक स्थान तक छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया और अस्थायी पुल बह जाने से उनका रास्ता बाधित हो गया।
भारी बारिश में बहा अस्थायी पुल, 25 श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा
भरमौर (चंबा): जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण छड़ौला क्षेत्र में नाले पर बना अस्थायी पुल तेज बहाव में बह गया। पुल बहने के बाद करीब 25 श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया और वे रास्ते में फंस गए।
क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य संचार सुविधाओं के अभाव के कारण प्रशासन को घटना की सूचना समय पर नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।\
राहत एवं बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना, वीरवार दोपहर तक पहुंचने की संभावना
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। हालांकि, क्षेत्र का दुर्गम एवं कठिन भौगोलिक मार्ग होने के कारण बचाव दल के वीरवार दोपहर तक मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एसडीएम बोले— सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल किया रवाना
उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य संचार सुविधाओं के अभाव के कारण संपर्क बनाए रखने में कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी का जताया भरोसा
प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि राहत एवं बचाव दल सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर वापस लाने में सफल रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, खड्डों और दुर्गम क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
दिनका घार में पहाड़ी से मलबा आने पर भरमौर-चंबा सड़क बंद, दो घंटे से फंसे वाहन
लगातार हो रही बारिश के कारण भरमौर-चंबा मुख्य सड़क पर दिनका घार के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात प्रभावित हो गया है।
मौके पर मौजूद वाहन चालक जीवन सिंह, राजीव, केवल और अमित ने बताया कि वे करीब दो घंटे से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक मलबा हटाने के लिए न तो कोई मशीनरी मौके पर पहुंची है और न ही संबंधित विभाग की टीम, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
मार्ग बंद होने से भरमौर और चंबा के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मलबा हटाकर सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है।
