PBKS vs DC, IPL 2026: धर्मशाला में बाहर ढोल पर भंगड़ा डाला, अंदर चौके और छक्कों पर झूमे प्रशंसक; जानें

धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मुकाबले का दिखा रंग, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे क्रिकेट प्रशंसक

Indian Premier League 2026 का 55वां मुकाबला Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच खेला गया। यह मुकाबला Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में आयोजित हुआ।

मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई प्रशंसक ढोल-नगाड़ों के साथ भंगड़ा करते हुए स्टेडियम पहुंचे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों व टीमों का उत्साह बढ़ाया। धर्मशाला का स्टेडियम रंग-बिरंगे माहौल और दर्शकों के जोश से पूरी तरह गुलजार नजर आया।

धर्मशाला में छाया आईपीएल का रंग, ‘पंजाबी आ गए ओए’ के नारों से गूंजा स्टेडियम

Indian Premier League 2026 में Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच मुकाबले से पहले सोमवार दोपहर से ही Dharamshala क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया।

दोपहर होते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने Himachal Pradesh Cricket Association Stadium का रुख किया। इस दौरान दर्शकों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। कोई ‘पंजाबी आ गए ओए’ गाता नजर आया तो किसी ने पूरे जोश के साथ कहा, “जीतेगा तो पंजाब ही।”

स्टेडियम के बाहर और आसपास का माहौल ढोल-नगाड़ों, नारों और क्रिकेट प्रशंसकों के उत्साह से पूरी तरह जीवंत दिखाई दिया।

पंजाब के चौकों-छक्कों पर झूमा धर्मशाला, ढोल-भंगड़े से गूंजा स्टेडियम

Indian Premier League 2026 के तहत Punjab Kings और Delhi Capitals के मुकाबले में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई क्रिकेट प्रेमियों ने अपने चेहरे पर टीमों के नाम और रंग पेंट करवाए, जबकि कुछ प्रशंसक ढोल की थाप पर भंगड़ा करते हुए स्टेडियम पहुंचे।

जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, पंजाब के ओपनरों ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। हर बड़े शॉट पर दर्शक झूम उठे, सीटियां और तालियों की गूंज पूरे स्टेडियम में सुनाई दी। यह उत्साह मैच खत्म होने तक लगातार बना रहा।

उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुबह 11 बजे से पुलिस जवानों ने सभी मुख्य चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया था। वहीं, दोपहर 12 बजे से Palampur-Dharamshala मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को कचहरी चौक की ओर नियंत्रित किया गया।

आईपीएल मैच के दौरान धर्मशाला में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, बादलों के बीच भी नहीं घटा दर्शकों का उत्साह

Dharamshala में Indian Premier League 2026 मुकाबले को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रही। दोपहर एक बजे से गांधी वाटिका से कोतवाली बाजार तक पुलिस ने वनवे व्यवस्था लागू कर दी।

करीब 12:30 बजे जब Punjab Kings और Delhi Capitals की टीमें स्टेडियम की ओर रवाना हुईं, तब पुलिस ने कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके चलते दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

दोपहर एक बजे आसमान में काले बादल जरूर छाए, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे ही मौसम साफ हुआ, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium की ओर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में क्रिकेट का उत्साह साफ नजर आया।

प्रीति जिंटा ने बांटी टी शर्ट

धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रीति जिंटा हिमाचली टोपी पहने स्टेडियम में टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। मैच के दौरान ही प्रीति ने दर्शकों को पंजाब किंग्स की टी शर्ट भी बांटीं। 

मैच से पहले एचपीसीए ने मैदान में किया कन्या पूजन

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले एचपीसीए पदाधिकारियों ने मैदान में कन्या पूजन और इंद्रुनाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। रविवार रात तेज बारिश और तूफान के बाद सोमवार सुबह से ही धर्मशाला में बादलों का डेरा था। मौसम की बेरुखी ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में एचपीसीए ने हिमाचली लोक आस्था का सहारा लेते हुए मैदान में धार्मिक अनुष्ठान करवाया। मान्यता है कि श्री इंद्रुनाग देवता बारिश और धूप के देवता हैं और क्षेत्र में कोई भी बड़ा आयोजन उनकी कृपा के बिना सफल नहीं माना जाता। एचपीसीए अप्रैल में खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन कर चुका है। सोमवार को एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैदान में विधिवत पूजा की। कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। 

कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शकों को मिला प्रवेश, प्रतिबंधित सामान स्टेडियम के बाहर रखवाया

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में मैच शुरू होने से पहले सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने सघन जांच अभियान चलाया।

सुरक्षा जांच के दौरान सिक्के, लाइटर, बीड़ी-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित सामान दर्शकों को स्टेडियम के बाहर ही रखवाना पड़ा। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

ई-टिकट के झमेले ने बढ़ाई दर्शकों की परेशानी

आईपीएल मुकाबले के दौरान ई-टिकट व्यवस्था ने क्रिकेट प्रेमियों की परेशानी बढ़ा दी। स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को मोबाइल पर मौजूद ई-टिकट के क्यूआर कोड स्कैन करवाने पड़े। इस कारण कई लोगों को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई दर्शक मोबाइल स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाते और इंटरनेट कनेक्शन ठीक करने में जुटे रहे, जबकि कुछ लोगों को टिकट डाउनलोड न होने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेटों पर सुरक्षा जांच के साथ ई-टिकट सत्यापन में लग रहे अतिरिक्त समय से प्रवेश प्रक्रिया धीमी पड़ गई। दर्शकों ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था सुविधाजनक तो है, लेकिन बेहतर नेटवर्क और पर्याप्त स्कैनिंग व्यवस्था न होने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 

धर्मशाला में पंजाब की पारी में गुम हुईं तीन गेंदें

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान दूसरे ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश ने छक्का जड़ृा, जिससे गेंद स्टेडियम के साथ बनी नाली में गिर गई, इसके चलते अंपायरों को दूसरी गेंद लेकर मैच को जारी करवाना पड़ा। इसके बाद 14.3 ओवर में कोनोली ने छक्का लगाया। यह गेंद स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और वहीं पर अटकी रही। इलके बाद एक अन्य गेंद से मैच को जारी रखना पड़ा। वहीं पारी के अंतिम ओवर में सूर्यांश शेडगे ने एक गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया, एक ही पारी में तीन अलग-अलग गेंदों से खेल हुआ। 

मैच शुरू होने तक पूरा पैक हो गया स्टेडियम

दोपहर बाद 2 बजे से स्टेडियम के बाहर चहलपहल बढ़नी शुरू हो गई। इसके बाद तो दर्शक स्टेडियम की ओर भागते नजर आए। खास बात यह रही कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों में हिमाचलियों से ज्यादा पंजाबी रहे। शाम छह बजे स्टेडियम के सभी गेटों पर दर्शकों की भीड़ जुट गई और लंबी कतारों में दर्शक प्रवेश करते रहे। गेट पर पुलिस की जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश मिला। 6:30 बजे तक स्टेडियम 40 फीसदी दर्शकों से भर गया और मैच शुरू होने तक यह क्रम जारी रहा। मैच शुरू होने तक स्टेडियम पैक हो गया। 

पहला छक्का :  मिशेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य ने लगाया। 
पहला चौका : स्टार्क के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर प्रभसिमरन ने लगाया

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode