HPBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे

HP Board Class 12th Result 2026: Result to Be Declared Today at 11 AM | Check on hpbose.org & DigiLocker

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला (HPBOSE) आज सुबह 11 बजे कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और DigiLocker के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होते ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा और वे अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे।

HP Board 12th Result 2026: Amar Ujala पर सबसे पहले देखें रिजल्ट, आसान रजिस्ट्रेशन से तुरंत करें चेक

अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करके छात्र आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HP Board 12th Result 2026: रोल नंबर रखें तैयार, लिंक पर क्लिक कर पहले करें रजिस्ट्रेशन

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत चेक कर सकें। फिलहाल छात्र यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके पहले से पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

HPBOSE 12th Result: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

आज 11 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ ही तीनों संकाय की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।

HPBOSE 12th Result: आज 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी रुकावट के रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।

HPBOSE 12th Result:  पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी 

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। 

HP Board 12th Result 2026: री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा

अगर कोई भी छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और ‘View Result’ वाले बटन पर क्लिक करें
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें

री-चेकिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

कितने अंक वाले होंगे पास?

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।

11 बजे होगा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर में स्थापित 41 केंद्रों पर किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। चार मई को इसे सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा और बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा।

HPBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे।












इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode