Himachal News: सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर ट्रक हादसा, चालक की मौत

जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चनेड़ क्षेत्र का था। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर ट्रक हादसा, चालक की मौत

जिला चंबा के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार देर रात का बताया जा रहा है।

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक चालक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चनेड़ क्षेत्र का था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने भी ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की पुष्टि की है।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode