Chamba News: युवक लापता, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार

चंबा: सलूणी के मौड़ा गांव का युवक लापता, 18 मार्च से नहीं लगा सुराग

तेलका (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत गांव मौड़ा का 28 वर्षीय युवक पिछले कुछ दिनों से लापता है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव मौड़ा तहसील सलूणी, 18 मार्च से घर से लापता है। परिजनों के मुताबिक वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर हरसंभव स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना से परिवार गहरी चिंता में है।

परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode