बनीखेत में मारपीट के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी पुलिस थाना में मारपीट के मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित पुनीत कुमार (39) निवासी ग्राम उग्रहाल, डाकघर बनीखेत, तहसील डलहौजी, जिला चंबा ने बताया कि बीते सोमवार को बनीखेत बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में करवाया, जहां उसे गंभीर चोटें लगने की पुष्टि हुई है।
इस संबंध में डलहौजी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
