Himachal News: कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से

जिला सोलन के बघाट बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की वजह कार्य में लापरवाही बरतना है। जानें विस्तार से…

बघाट बैंक की बीओडी ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को असिस्टेंट जनरल मैनेजर को सोलन के समीप सलोगड़ा और नौणी के समीप धरजा में दो संपत्तियों को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। एजीएम ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है, इसलिए वह कब्जा नहीं लेंगे। इसके बाद बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार कश्यप को स्वयं दोनों जगह संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए पहुंचना पड़ा।

यह मामला सोमवार को हुई बैंक की बीओडी के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एजीएम को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद मंगलवार को बैंक प्रबंधकों की ओर से कार्रवाई करते हुए एजीएम को निलंबित कर दिया गया। उधर, इस बारे में बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बैंक की बीओडी में एजीएम को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। 



इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode