IND vs AFG: जून में टीम इंडिया में वापसी करेंगे रोहित-कोहली? अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल देखें

इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की तारीख तय हो गई है। आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत छह जून से न्यू चंडीगढ़ में एक मैच की टेस्ट सीरीज से होगी। इसके बाद 14 जून, 17 जून और 20 जून को तीन वनडे मुकाबले खेला जाएंगे।

यानी रोहित और कोहली 14 जून से भारतीय जर्सी में एक्शन में दिख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ही प्रारूप में ये दोनों खेलते हैं। ऐसे में 2027 वनडे विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और मैच फिटनेस के लिए चयनकर्ता इन दोनों का चयन कर सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे प्रारूप में कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।

अफगानिस्तान का भारत दौरा, 2026 (पूरा शेड्यूल)

तारीखसमयमैचस्थान
6-10 जूनसुबह 9:30 बजे सेटेस्ट मैचन्यू चंडीगढ़
14 जूनदोपहर 1:30 बजे सेपहला वनडेधर्मशाला
17 जूनदोपहर 1:30 बजे सेदूसरा वनडेलखनऊ
20 जूनदोपहर 1:30 बजे सेतीसरा वनडेचेन्नई






रोहित-कोहली पिछली बार कब एक्शन में दिखे?
पहला वनडे  धर्मशाला में, दूसरा वनडे लखनऊ में और तीसरा वनडे चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले डे-नाइट होंगे। रोहित और कोहली पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते दिखे थे। ये सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम की थी। इसका तीसरा वनडे 18 जनवरी को खेला गया था। सीरीज में कोहली शानदार फॉर्म में दिखे थे, लेकिन रोहित रन के लिए जूझते दिखे थे। कोहली ने इस सीरीज में तीन पारियों में 80 की औसत से 240 रन बनाए थे। वहीं, रोहित तीन पारियों में 61 रन बना सके थे। 

फिलहाल टी20 विश्वकप खेल रही टीम इंडिया
टीम इंडिया फिलहाल टी20 विश्वकप 2026 में व्यस्त है। भारतीय टीम रविवार को सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। सेमीफाइनल में अब उसका सामना पांच मार्च को इंग्लैंड से है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। अफगानिस्तान ने UAE और कनाडा को जरूर हराया, लेकिन ये जीत सुपर-8 स्टेज में पहुंचने के लिए काफी नहीं थीं।

अफगानिस्तान से कभी नहीं हारा भारत
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार वनडे खेले गए हैं। ये सभी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ही रहे हैं। एशिया कप में दोनों ने दो मैच खेले। इसमें से एक में भारत को जीत मिली, जबकि 2018 में एक मुकाबला टाई भी रहा। 2019 और 2023 के वनडे विश्वकप में भी दोनों के बीच दो मैच हुए। भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की।

पिछला लेख
हिमाचल में होली कब है: होलिका दहन आज, शाम 6:22 से रात्रि 8:53 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त; चंद्रग्रहण कल
अगला लेख
IND vs AFG: जून में टीम इंडिया में वापसी करेंगे रोहित-कोहली? अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल देखें

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode