लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि शीघ्र ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने तथा राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारू और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वीर सोरेन का आज कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
