Chamba News: सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती का मौका

चंबा। जिले के युवाओं के लिए निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर 16 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू और 17 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में इंटरव्यू लेगी। वहीं, 18 को डलहौज़ी, 19 तीसा और 20 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मानदंड में न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात आठ घंटे ड्यूटी करने पर 15 से 17 हजार रुपये, 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 से 24 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।
इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर पूर्वाह्न 11 बजे उपस्थित होना होगा।

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode