Himachal Weather: हिमाचल के मैदानों में कोहरे, पहाड़ों में शीतलहर; 15 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में ठंड से ठिठुरन बढ़ती जा रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बरठीं, बिलासपुर, पालमपुर व नेरी में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला में भी न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले वीरवार रात को कम रहा। इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। यहां घरों की पानी की पाइपें जम गई हैं। किन्नौर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में ने कोहरे का सिलसिला जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 13 जनवरी तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।

शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 18.6, नाहन में 16.1, सोलन में 19.6, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 19.1, मंडी में 19.6 और हमीरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्रन्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी-10.6
ताबो-8.4
कल्पा-3.8
सेऊबाग-2.3
सोलन-2.2
रिकांगपिओ-1.9
मनाली-1.4
भुंतर -1.4
बजाैरा-0.6
पालमपुर-0.5
नारकंडा-0.3
सुंदरनगर-0.3
हमीरपुर0.7
मनाली0.9
कांगड़ा 1.5
शिमला1.6
बिलासपुर3.5
धर्मशाला3.6
नाहन4.0
ऊना5.4
पिछला लेख
Shimla: चलौंठी में छह मंजिला मकान में पड़ी दरारें, आधी रात करवाया खाली; कड़ाके की ठंड में सड़क पर 15 परिवार
अगला लेख
चंबा: मेडिकल कॉलेज चंबा के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु 7 दिन के लिए निलंबित

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode