Chamba News: सड़े आलू की पैटीज बेचने की शिकायत पर शहर की बेकरियों से भरे 14 सैंपल

चंबा। सड़े-गले आलू वाली पैटीज बेचने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शहर की बेकरियों में बिकने वाले 14 उत्पादों के सैंपल भरे। साथ ही बेकरी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी प्रकार के गले-सड़े खाद्य उत्पाद लोगों को न बेचें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विभाग के पास बेकरी में सड़े-गले आलू से बनी पैटीज बेचने की शिकायत पहुंची थी। इसकी जांच करने के लिए बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी कौंडल की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने शहर की विभिन्न बेकरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां साफ सफाई से लेकर अन्य सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। टीम ने बेकरियों से आलू पैटीज के दो, पेस्टी के पांच, बिस्कुट के चार, कोल्ड ड्रिंक के दो और एक सैंपल रस का लिया गया। इनकी जांच कंडाघाट की प्रयोगशाला में होगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने सभी बेकरियों का औचक निरीक्षण किया। सैंपल भरे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


पिछला लेख
1 January Rashifal 2026: जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए नए साल का पहला दिन
अगला लेख
Himachal News: नया साल मनाकर वापस लौट रहे थे, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त; एक युवक और तीन युवतियों की मौत

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode