युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस में जताई जीवन से निराशा, जान देने की बात कही
चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से जीवन से निराश होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही। युवक द्वारा लगाए गए स्टेटस के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कांडी पुल से युवक ने चमेरा-1 जलाशय में लगाई छलांग, लापता
चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
मंगलवार दोपहर एक बच्चे ने कांडी पुल से युवक को जलाशय में कूदते हुए देखा, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही द्रड्डा पंचायत के धार गांव से युवक के परिजन और पुलिस टीम भी कांडी पुल पर पहुंच गई।
पुलिस और परिजनों द्वारा जलाशय में युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्रारंभिक जांच में जलाशय में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान द्रड्डा पंचायत के धार गांव निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में जीवन से निराश होकर जान देने की बात कही थी। साथ ही उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है। युवक का यह व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जलाशय में कूदने के बाद लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।
