UP: शादी के सात दिन बाद दूल्हे का मर्डर… दुल्हन ने प्रेमी संग इसलिए मारा; सुहागरात के बाद होने लगा था ये काम

शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमी संग रहना चाहती थी दुल्हन, पति की हत्या करवाने का खुलासा

बस्ती के बेदीपुर गांव में 28 वर्षीय अनीस की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि दुल्हन ने अपने प्रेमी रिंकू कनौजिया से पति की हत्या कराई थी। दुल्हन दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी, जिसके बाद उसने यह साजिश रची।

बस्ती में शादी के सात दिन बाद दूल्हे की हत्या, दुल्हन और प्रेमी पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज सात दिन बाद ही दूल्हे की हत्या करा दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई। पुलिस जांच में यह पूरा मामला उजागर हुआ।

सात दिन बाद पत्नी ने कराई पति की हत्या, प्रेमी से शादी की थी ख्वाहिश

नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी अपने पति अनीस (27) की हत्या करवा दी। जांच में सामने आया कि रुखसाना अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी, जिसके लिए उसने यह साजिश रची।

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश, वारदात के दो घंटे बाद दुल्हन गिरफ्तार

मंसूबे पूरे न होने पर नवविवाहिता रुखसाना ने प्रेमी के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रच दी। दोनों ने मिलकर पति की हत्या करवाई। वारदात के सिर्फ दो घंटे बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुखसाना, जो गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली है, और उसके प्रेमी रिंकू कनौजिया, निवासी महुआ डाबर (गौर थाना क्षेत्र), को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बस्ती के एसपी अभिनंदन ने बताया कि रुखसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी। 

वहां रिंकू के साथ साजिश रचने के बाद अगले दिन ही पति की हत्या करा दी। दरअसल, पुलिस ने घटना के बाद जैसे ही छानबीन शुरू की तो पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध प्रतीत हुई। आरोपी रिंकू और रुखसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

एसपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि रुखसाना का ननिहाल बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। महुआडाबर गांव के रिंकू कनौजिया से रुखसाना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रुखसाना के परिजनों ने उसकी शादी अनीस से करा दी। 

शादी की रस्में पूरी होने के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। एसपी ने बताया कि शादी के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाकर साथ रहने की साजिश रची थी। रुखसाना और रिंकू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है।

रास्ता पूछने के लिए बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना इलाके के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार से लौट रहे अनीस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के डफल डिहवा गांव में हुई थी। वारदात को हफ्तेभर पहले हुए इस रिश्ते से जोड़कर भी जांच शुरू की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम अनीस किसी काम से गांव के पास की बाजार में गया हुआ था। शाम करीब आठ बजे वह बाजार से पैदल घर लौट रहा रहा था। अनीस घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले तक पहुंचा था कि इसी बच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और सिर में गोली मार दी। 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक सवार असलहा लहराते हुए भाग निकले। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी भागकर वारदात स्थल पर पहुंचे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। गंभीर रूप से घायल अनीस को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने के कुछ देर बार ही अनीस ने दम तोड़ दिया था। 





पिछला लेख
Mandi News: सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी पर मंडी में निकाली शोभायात्रा
अगला लेख
हिमाचल: चार बिजली मीटरों पर घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है सब्सिडी, पुराने प्रस्ताव में संशोधन के निर्देश

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode