हिमाचल: ऊना के सिंगी गांव में गोलीकांड, युवा कांग्रेस नेता की हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

ऊना में निजी होटल के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव में बुधवार देर रात एक निजी होटल के बाहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ऊना में युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी की गोली मारकर हत्या, दो युवक गंभीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव में बुधवार देर रात एक निजी होटल के बाहर युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी (निवासी संतोषगढ़) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना: बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद, युवक ने आशु पुरी को गोली मारी

पुलिस के अनुसार, ऊना के होटल रायज़ादा में बुधवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान आशु पुरी और अन्य युवक मौजूद थे। आधी रात बाद केक काटने के लिए सभी युवा होटल के बाहर पार्किंग में पहुंचे।

इसी दौरान आशु पुरी का परविंदर (निवासी मराला फतेहपुर), परमिंदर (पुत्र जरनेल सिंह, गांव बिनेवाल) और गुरजीत सिंह मान (प्रधान, मराला उधयपुर) के साथ किसी बात पर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि परमिंदर ने आशु पुरी पर गोली चला दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना गोलीकांड: आशु पुरी की मौके पर मौत, हमलावर परमिंदर व गुरजीत मान गंभीर घायल

वारदात में युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आशु के साथियों ने गोली चलाने वाले परमिंदर और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में परमिंदर और गुरजीत मान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

पिछला लेख
HP High Court: जेबीटी शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा रिकॉर्ड आज हाईकोर्ट में पेश करेगी सरकार, जानें विस्तार से
अगला लेख
Mandi News: महिलाओं ने एसिड की खुली बिक्री पर रोक लगाने की उठाई मांग

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode