हिमाचल के चंबा में दो समुदायों में झड़प, दो हिंदू युवकों की पिटाई पर गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, पुलिस के फूले हाथ-पांव

चम्बा. हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में बीती रात को दो सुमदायों के बीच बवाल हो गया. चम्बा जिला मुख्यालय में देर शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने बाद मे थाने का घेराव किया. पुलिस ने हालांकि, झड़प पर केस दर्ज लिया था. लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे.

ऐसे में गुस्साएं लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंबा पुलिस चौकी का घेराव कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके देवी देवताओं को भी गालियां दी है. आरोप है कि विशेष सुमदाय के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर हमला किया था.

दरअसल,  बुधवार शाम चामुंडा मार्ग पर दो समुदायों के कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी और फिर एक पक्ष ने तेजधारदार हथियार का इस्तेमाल किया था, जिसमें इस घटना में दो लोग घायल हुए थे. घायलों के परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया. हालांकि, घटना से नाराज लोगों का कहना था कि पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर करीब रात 10 बजे तक नारेबाजी की और कुछ समय के लिए शहर का यातायात भी बाधित रहा. मौके पर एएसपी हितेश लखनपाल स्वयं पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत किया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एएसपी हितेश ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने कहा कि चंबा जैसे शांतिप्रिय इलाके में इस तरह की हिंसक वारदातें चिंता का विषय हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कल सभी संस्थान मिलकर फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे. एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि चामुंडा मार्ग पर कुछ युवकों में झड़प हुई थी और झड़प में दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है. जिन-जिन नामों का उल्लेख घायल पक्ष ने किया है, उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पिछला लेख
हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: जानिए सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम?
अगला लेख
शिमला के संजौली में दर्दनाक हादसा, क्रेटा गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, 3 साल के बच्चे की मौत, 2 घाय़ल

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode