क्रिकेटर सुरेश रैना से ED की पूछताछ जारी, बेटिंग ऐप केस में एजेंसी ने जारी किया था समन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना को ईडी ने बेटिंग ऐप केस में समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था. सुरेश रैना ईडी के सामने पेश हो गए हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर 13 अगस्त को पूछताछ के लिए अपने दिल्ली दफ्तर बुलाया था सुरेश रैना बुधवार को ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा  रही है. मामला बेटिंग ऐप से जुड़ा है.

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ जांच में तेजी लाई है. ईडी का ध्यान प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet, FairPlay, Parimatch, Lotus365 के लिए फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों की ओर से किए जा रहे विज्ञापनों पर भी है.

इन प्लेटफॉर्म्स के लिए विज्ञापन के मामले में ईडी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी फिल्मी हस्तियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. सुरेश रैना को बेटिंग ऐप ने पिछले ही साल दिसंबर में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया था.

पिछला लेख
संसद सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक, भारत का अटूट संकल्प
अगला लेख
भारत में ‘हमास-हमदर्दों’ का चेहरा बनाने के लिए इजरायल ने प्रियंका गांधी को क्यों चुना?

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode