आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 05 अगस्त 2025 का राशिफल।
आज 5 अगस्त, मंगलवार का दिन है और आज सावन माह की पुत्रदा एकादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के बाद धनु राशि में होगा। आज के दिन मंगल की चौथी द्दष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है जिससे धन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आज के दिन पांच राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल विस्तार से
की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल-मोल कर बोले।
