कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। यहां फतेहपुर की कुटवासी में रहने वाले परिवार को उनके जवान बेटे का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। बेटे की मौत के बाद परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक भारतीय सेना में सैनिक था।
जवान बेटे की मौत
इस घटना के बाद से परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि उनका बेटा किसी बात से परेशान था- जो उसे मजबूरन इतना खौफनाक कदम उठाना पड़ा। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है।बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय गुरजीत भारतीय सेना में सैनिक था। करीब 11 साल पहले गुरजीत डोगरा रेजिमेंट में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में गुरजीत नासिक में कार्यरत था। गुरजीत की अभी शादी नहीं हुई थी। इन दिनों गुरजीत छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।
फंदे से लटका मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को गुरजीत के परिवार घर के कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गुरजीत ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता तब चला जब काफी समय तक परिजनों को गुरजीत दिखा नहीं।