Shimla MSME Fest: हिमाचल में 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, इंडसरो, ऑग्रो समेत 37 कपंनियों से करार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में 11 फार्मा उद्योगों ने 4,263 करोड़, सात डिफेंस कंपनियों ने 2,750 करोड़ का निवेश करने के लिए करार किया है। 

हिमाचल प्रदेश में इंडसरो, ऑग्रो, आईलया, मोनोवर्ड समेत देश-विदेश की 37 नामी कंपनियों ने 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट (एमओसी) साइन किए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में रविवार को राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में 11 फार्मा उद्योगों ने 4,263 करोड़, सात डिफेंस कंपनियों ने 2,750 करोड़ का निवेश करने के लिए करार किया है। इसके अलावा डाटा सेंटर में 700 करोड़ का निवेश होगा।

इसके अलावा स्टार होटल, चार्जिंग बैटरी, ग्रीन मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग, हाॅस्पीटैलिटी, स्टील आदि से संबंधित कंपनियों ने निवेश करने की हामी भरी है। सात डिफेंस कंपनियों ने हिमाचल में 2,750 करोड़ रुपये के सात एमओसी साइन किए। ये कंपनियां रक्षा उपकरण, तोप के गोले, टैंक कलपुर्जें, विमान रिसाइकलिंग, शस्त्र, ड्रोन सहित अन्य उपकरणों का उत्पादन करेंगी। इसके साथ ही डाटा सेंटर सेक्टर में 700 करोड़ रुपये के एमओसी साइन किए हैं। ये कंपनियां डाटा सेंटर सेवाएं एवं समाधान, एआई स्वचालित कोड जनरेशन आदि के क्षेत्र में काम करेंगी।

ग्रीन मोबिलिटी क्षेत्र की कंपनियां इलेक्टि्रक चार्जिंग, एयर मोबिलिटी, ईवी चार्जिंग, डेटा सेंटर आदि का निर्माण करेंगी। फूंड प्रोसेसिंग कंपनियों ने खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण वितरण, मोनोवर्ड ग्रुप ने पांच सितारा होटल स्थापित करने की लिए 2,000 एकड़ जमीन मांगी है। यही ग्रुप प्रदेश में रिसाइकलिंग प्लांट भी स्थापित करेगा। रूस से आए आईलया ने हिमाचल में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उद्योगपतियों ने प्रदेश सरकार से सस्ती बिजली देने और धारा- 118 के सरलीकरण का मुद्दा उठाया।

इन बड़ी कंपनियों के साथ हुए एमओसी साइन
कंपनी         एमओसी साइन     निवेश करोड़ में
डिफेंस              7                    2750
डाटा सेंटर         2                    700
फार्मा               11                   4263
ग्रीन मोबिलिटी    1                    300
फूड प्रोसेसिंग      1                   250
होटल व्यवसाय    1                    170
रिसाइकलिंग        1                   1508
नवीकरणीय उर्जा   2                  400
मेटल एंड एलॉय    1                    60

पिछला लेख
Encounter In UP: एसटीएफ ने एक लाख के इनामिया बदमाश को मार गिराया, लखीमपुर का दहशतगर्द सुल्तानपुर में ढेर
अगला लेख
Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में, जानें पूर्वानुमान

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode