चंबा में पासपोर्ट सेवा शुरू, 365 किलोमीटर की दूरी से मिली राहत

जिला डाक विभाग कार्यालय चंबा के बाहर पहली बार मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन पहुंची। जिला के लोगों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए 365 किलोमीटर का लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। पहली बार चंबा में लोगों को घर के नजदीक ही यह जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई। इस वैन के चंबा में तीन दिनों तक रुकने की योजना है। पहले ही दिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 12 से अधिक लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जबकि कई लोगों ने अपने पुराने पासपोर्ट में जरूरी अपडेट करवाए। आम तौर पर लोगाें को चंबा से शिमला या पालमपुर जाकर पासपोर्ट बनवाना पड़ता था जिससे न केवल समय बल्कि पैसा भी खर्च होता था। अब लोगों को अपने ही जिले में यह सेवा मिलने से बड़ी राहत मिली है। पासपोर्ट सेवा की ओर से आए राहुल ने बताया कि पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप शुक्रवार तक चलेगा। शहरवासी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। इस कैंप का लक्ष्य लोगों को सुविधा देना हैं।

ऐसे करें आवेदन:

चंबा जिला आंकाक्षी जिला है। चंबा में पासपोर्ट बनना उनके लिए खुशी की बात है। अगर कोई दस्तावेज घर भूल जाएं तो वह तुंरत जाकर एक दिन में लाकर पासपोर्ट बना सकते हैं।

-भावना गुलाटी, शहरवासी

जब जानकारी मिली कि चंबा में पासपोर्ट बनने जा रहे हैं तो तुंरत पासपोर्ट प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन किया और उन्हें तय तारीख पर अपॉइंटमेंट मिली है। कई लोगों ने पहले से ही आवेदन कर रखा था और इस कैंप का इंतजार कर रहे थे।

-कनव गुप्ता, शहरवासी

शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग इस सुविधा का लाभ लेने पहुंचे। लंबे समय से कई लोगों ने पासपोर्ट अपडेट नहीं किया था। उन्हें चंबा में ही इसकी सुविधा मिल गई। जिससे उनका सफर खत्म हुआ।

-निष्ठा बेदी, शहरवासी

शिमला में जहां यहां-वहां भटकना पड़ता है। पासपोर्ट दफ्तर का कई बार पता नहीं चलता है। चंबा में लेग इस कैंप से न तो यहां-वहां भटकना पड़ा और न ही काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

-मानिक, शहरवासी

शिमला 365 किलोमीटर सफर की बजाय 33 किलोमीटर तक का सफर तय करके काफी समय से अपडेट न किया पासपोर्ट आज अपडेट कर लिया। इससे काफी समय और पैसा बच गया।

-कमल ठाकुर, ग्रामीण

कैंप से लाभ मिला है। तीन से चार साल के बच्चों के भी पासपोर्ट बनवाए हैं। यह योजना काफी अच्छी है। छह माह बाद अगर यह सुविधा होती है तो चंबा के लोगों को बाहरी जिलों और राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

पिछला लेख
Chamba News: अफवाह निकली चंबा न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल
अगला लेख
 दुष्कर्म मामले में नया मोड़… क्रिकेटर यश दयाल ने बताया क्यों फंसा रही है युवती; साजिश में तीन सहयोगी भी

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode