HP Assembly Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत इस बार चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानिया ने कहा कि सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ  होगा। कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण बाद शोकोद्गार तथा विधायी कार्य शुरू होंगे। 

विशेष सत्र नहीं, सीधे बजट सत्र ही होगा: सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्यपाल की ओर से दिए गए सुझाव को सरकार ने मान लिया है। अब विशेष सत्र नहीं, सीधे बजट सत्र ही होगा।  कहा कि बजट सत्र के दौरान आरडीजी को लेकर चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की जनता को यह पता लगना चाहिए कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को क्या दिया है। जो करों की हिस्सेदारी है, वह हर साल बढ़ती है। विशेष ग्रांट जो हिमाचल प्रदेश को आरडीजी के रूप में मिलती थी, वह 72 साल बाद बंद हुई है। भाजपा के विधायकों का सहयोग चाहिए कि वे विशेष सत्र में अपनी बात रखें। भाजपा की ओर से सोशल मीडिया में गलत बात की जा रही है। 

पिछला लेख
Video: नालागढ़ के जोघों खड्ड में दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
अगला लेख
हिमाचल: बिलासपुर के नौणी क्षेत्र में चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, अंडे भी दे रखे थे; मई 2026 तक थी वैधता

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode