Griha Pravesh Muhurat 2026: नए साल में यदि आप अपने नए घर में कदम रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि वर्ष 2026 में गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन से दिन सबसे शुभ रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन ये दिन गृह प्रवेश के लिए रहेंगे।पढ़ें पूरी खबर…
Griha Pravesh Muhurat 2026: नए साल में यदि आप अपने नए घर में कदम रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि वर्ष 2026 में गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन से दिन सबसे शुभ रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन ये दिन गृह प्रवेश के लिए रहेंगे।
Griha Pravesh Muhurat 2026 In Hindi:
हिंदू परंपरा में गृह प्रवेश को एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार माना जाता है। मान्यता है कि नए घर में शुभ और उचित मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। यही कारण है कि नए मकान में रहने से पहले गृह प्रवेश अनुष्ठान विधि-विधान से किया जाता है।
साल 2026 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। शुभ मुहूर्त का चयन पंचांग के अनुसार तिथि, वार, नक्षत्र, लग्न और ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता है। विशेष रूप से जब नया मकान बनकर तैयार हुआ हो या हाल ही में खरीदा गया हो, तब वास्तु दोष और ग्रह बाधाओं से बचने के लिए शुभ दिन में गृह प्रवेश करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।
ऐसे में यदि आप वर्ष 2026 में नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको जनवरी से दिसंबर तक के शुभ गृह प्रवेश मुहूर्तों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप सही समय पर यह पावन संस्कार संपन्न कर सकें।
- Shadi Muhurat 2026: विवाह के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी-फरवरी की शुभ तिथियां
- Mantra For Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन? विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रभावशाली और सरल मंत्र
जनवरी गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: January Grih Pravesh Muhurat 2026
जनवरी में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
फरवरी गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: February Grih Pravesh Muhurat 2026
फरवरी 6, 2026, शुक्रवार
फरवरी 11, 2026, बुधवार
फरवरी 19, 2026, बृहस्पतिवार
फरवरी 20, 2026, शुक्रवार
फरवरी 21, 2026, शनिवार
फरवरी 25, 2026, बुधवार
फरवरी 26, 2026, बृहस्पतिवार
मार्च गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: March Grih Pravesh Muhurat 2026
मार्च 4, 2026, बुधवार
मार्च 5, 2026, बृहस्पतिवार
मार्च 6, 2026, शुक्रवार
मार्च 9, 2026, सोमवार
मार्च 13, 2026, शुक्रवार
मार्च 14, 2026, शनिवार
अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: April Grih Pravesh Muhurat 2026
अप्रैल 20, 2026, सोमवार
मई गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: May Grih Pravesh Muhurat 2026
मई 4, 2026, सोमवार
मई 8, 2026, शुक्रवार
मई 13, 2026, बुधवार
जून गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: June Grih Pravesh Muhurat 2026
जून 24, 2026, बुधवार
जून 26, 2026, शुक्रवार
जून 27, 2026, शनिवार
जुलाई गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: July Grih Pravesh Muhurat 2026
जुलाई 1, 2026, बुधवार
जुलाई 2, 2026, बृहस्पतिवार
जुलाई 6, 2026, सोमवार
अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026
ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न होने के कारण अगस्त, सितंबर, अक्तूबर में कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
नवंबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: November Grih Pravesh Muhurat 2026
नवंबर 11, 2026, बुधवार
नवंबर 14, 2026, शनिवार
नवंबर 20, 2026, शुक्रवार
नवंबर 21, 2026, शनिवार
नवंबर 25, 2026, बुधवार
नवंबर 26, 2026, बृहस्पतिवार
दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त 2026: December Grih Pravesh Muhurat 2026
दिसंबर 2, 2026, बुधवार
दिसंबर 3, 2026, बृहस्पतिवार
दिसंबर 4, 2026, शुक्रवार
दिसंबर 11, 2026, शुक्रवार
दिसंबर 12, 2026, शनिवार
दिसंबर 18, 2026, शुक्रवार
दिसंबर 19, 2026, शनिवार
दिसंबर 30, 2026, बुधवार
गृह प्रवेश पूजा विधि
- सबसे पहले एक शुभ कलश की स्थापना करें। इसमें गंगाजल भरें और आम या अशोक के आठ पत्ते रखें। कलश पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
- इसके बाद घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में कलश रखें और भगवान गणेश के मंत्रों का जप करें।
- रसोईघर में विशेष पूजा करें और पहली बार वहां कोई मीठा पदार्थ बनाकर भगवान को भोग अर्पित करें।
- पूजा के बाद यह प्रसाद गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को दें।
- इसके बाद ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान करें, जिससे पूजा का फल पूर्ण होता है।
सबसे शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कुल 15 योग गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। रुद्र, श्वेत, मित्र, सार्भट, सावित्र, वैराज, विश्ववसु, अभिजीत, रोहिण, बाल, विजय, रेणेत, वरुण, सौम्य और भाग, इनमें से किसी भी शुभ योग में गृह प्रवेश करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का वास माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
