सिया हत्याकांड में आज दोषी विकास पटियाल को सुनाई जाएगी सजा, माता-पिता को न्याय की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चर्चित सिया हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत दोषी विकास पटियाल को सजा सुनाएगी। इस फैसले पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं। बेटी को खो चुके माता-पिता को अब अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2026 को कॉलेज जा रही सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। मामले में विकास पटियाल को दोषी ठहराया गया है। अब शुक्रवार को अदालत की ओर से सुनाई जाने वाली सजा पर सबकी निगाहें रहेंगी।
सिया हत्याकांड: दोषी विकास पटियाल को आज सुनाई जाएगी सजा, मृत्युदंड तक का प्रावधान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चर्चित कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत सजा पर फैसला सुनाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरकाघाट की अदालत ने हत्या के आरोपी विकास पटियाल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत पहले ही दोषी करार दे दिया है। अब शुक्रवार को अदालत की ओर से उसे सजा सुनाई जाएगी।
इस मामले में मृत्युदंड तक का प्रावधान होने के कारण सजा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, बेटी को खो चुके सिया के परिजनों सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं। परिजनों को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।
कॉलेज जाते समय किया था हमला
मामला 13 अप्रैल 2026 का है। सुबह करीब 9:44 बजे बैंजी गोपालपुर के पास कॉलेज जा रही छात्रा सिया पर दराट से हमला किया गया था। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा था।
सात महीने से फैसले का इंतजार कर रहे माता-पिता
सिया के माता-पिता करीब सात महीने से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब दोषी करार दिए जाने के बाद सजा के ऐलान की घड़ी आ गई है। परिवार को उम्मीद है कि अदालत ऐसा फैसला सुनाएगी, जिससे उनकी बेटी को न्याय मिल सके।
माता-पिता बोले- ऐसी सजा मिले कि कोई दूसरी बेटी की जिंदगी न छीने
सिया की माता रक्षा देवी और पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी अब कभी लौटकर नहीं आएगी। हालांकि, उन्हें अदालत से उम्मीद है कि दोषी को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई भी किसी बेटी की जिंदगी छीनने की हिम्मत न कर सके। शुक्रवार को आने वाले फैसले को लेकर सिया के परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों की निगाहें भी अदालत पर लगी हुई हैं।
