गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से 1.29 करोड़ की साइबर ठगी, पहले 10 हजार को बनाया 20 हजार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने पहले बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के लिए 10 हजार रुपये का निवेश कराकर उसे दोगुना यानी 20 हजार रुपये वापस कर दिया। इससे बुजुर्ग का भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 1.29 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर मामले का खुलासा हुआ।
सोशल मीडिया पर गोल्ड ट्रेडिंग का विज्ञापन देख बुजुर्ग फंसे ठगों के जाल में, 1.29 करोड़ रुपये गंवाए
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बुजुर्ग से संपर्क कर उन्हें निवेश के नाम पर ऐसा जाल में फंसाया कि उनकी जीवनभर की जमा पूंजी दांव पर लग गई। आरोपियों ने बुजुर्ग (सेवानिवृत्त अधिकारी) से कुल 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
जानकारी के अनुसार, शिमला निवासी बुजुर्ग ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी थी। इसमें गोल्ड ट्रेडिंग और शेयर बाजार में निवेश के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने का विज्ञापन दिखाया गया था। लाखों रुपये कमाने की उम्मीद में बुजुर्ग ने विज्ञापन में दी गई जानकारी के आधार पर संपर्क किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर निवेश से जुड़े आकर्षक विज्ञापनों के झांसे में आने से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर अपनी जमा पूंजी निवेश न करें।
10 हजार रुपये लगाकर बुजुर्ग को मिले 20 हजार, भरोसा जीतकर ठगों ने 1.29 करोड़ रुपये ऐंठे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर हुई 1.29 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ठगों ने बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले छोटी रकम का लालच दिया। आरोपियों ने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद बुजुर्ग को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। यहां कुछ दिनों तक उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने के तरीके बताए गए और गोल्ड ट्रेडिंग में पैसा लगाने की सलाह दी गई।
ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग ने शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश किए। कुछ ही दिनों में यह रकम बढ़कर 20 हजार रुपये हो गई और आरोपियों ने उन्हें यह पैसा वापस भी कर दिया। इससे बुजुर्ग का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई किस्तों में कुल 1.29 करोड़ रुपये अपनी जीवनभर की जमा पूंजी ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
कुछ समय बाद ठगों ने शेयर बाजार में गिरावट का हवाला देते हुए बुजुर्ग को बताया कि भारत सहित वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के कारण काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्होंने नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके लिए और पैसे जमा करवाने की शर्त रख दी। इस पर बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना शिमला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रदेश में इससे पहले भी शेयर बाजार और गोल्ड में निवेश के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों और अनजान व्हाट्सएप ग्रुपों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
साइबर ठगी से ऐसे करें बचाव
अनजान ग्रुप से बचें : व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में मिलने वाली ट्रेडिंग टिप्स और नकली संस्थागत निवेश के प्रस्तावों पर भरोसा न करें। ठग अक्सर पंजीकृत संस्थाओं के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हैं।
गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं : कम समय में रकम दोगुनी करने या निश्चित रूप से अधिक मुनाफा देने के वादे साइबर ठगी के संकेत हो सकते हैं।
तीसरे पक्ष के खातों में पैसे न भेजें : किसी अनधिकृत एप, अज्ञात लिंक या व्यक्ति के निजी बैंक खाते अथवा यूपीआई पर रकम ट्रांसफर न करें।
अनधिकृत प्लेटफॉर्म से रहें दूर : बिना सत्यापन वाले विदेशी ट्रेडिंग एप, चिटफंड और पोंजी जैसी योजनाओं में निवेश करने से बचें।
गोल्ड में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों से आग्रह है कि शेयर बाजार और गोल्ड ट्रेडिंग के लिए केवल सेबी से पंजीकृत प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के संपर्क में आकर अपनी जमा पूंजी जोखिम में न डालें। –अमित यादव, एसपी, साइबर क्राइम
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर भी लोगों से की जाती है ठगी
डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक खतरनाक तरीका बनकर उभरा है। इसमें ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अदालत का अधिकारी बताकर बुजुर्गों को फोन करते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग या किसी गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देकर उन्हें मानसिक दबाव में लिया जाता है और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई जाती है।
कांगड़ा और शिमला क्षेत्रों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बुजुर्गों से लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की ठगी की गई। एक मामले में ठगों ने दंपती को 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर करीब एक करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। साइबर ठग अब तकनीक का सहारा लेकर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। नकली बैंक मैनेजर बनकर फोन करना और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगना आम तरीका है।
इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक तकनीक के जरिये रिश्तेदारों की आवाज और चेहरे की नकल कर इमरजेंसी का बहाना बनाया जाता है। ठग खुद को परिवार का सदस्य बताकर तत्काल पैसों की मांग करते हैं और बुजुर्गों को भावनात्मक दबाव में लेकर ठगी को अंजाम देते हैं।
