दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव… पीड़िता की हालत गंभीर

महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी कन्नू गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी कन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वह 22 नवंबर को पीड़ित महिला को अपने घर लेकर आया था, जहां उसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच जारी है।

मजनू का टीला में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंका

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की।

निर्दयता की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पीड़िता की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पीड़िता को सड़क पर देखा गया, तो वह गंभीर रूप से घायल थी और उसकी हालत नाजुक दिखाई दे रही थी। तुरंत स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला को पास के महिला बस अड्डे के निकट स्थित ट्रामा सेंटर पहुँचाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हैं और चोटों की वजह से आंखों की रोशनी प्रभावित होने का खतरा भी जताया जा रहा है।

अस्पताल में पीड़िता का उपचार जारी है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक कन्नू (36) इस महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने महिला को एन-ब्लॉक, मजनू का टीला में झुग्गी बस्ती के पास सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया।

पीड़िता एक घर के सामने कई घंटे बेसुध पड़ी रही। घर में रहने वाली महिला ने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले घर गई और बहन को बुलाकर लाई। इसके बाद मजनू का टीला चौकी पुलिस को सूचना दी। पास में रहने वाले एक युवक ने महिला को चादर उड़ाई थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू की टीम ने जांच की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसआई नवीन की टीम ने जांच में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नू को पकड़ लिया। वह सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला ने उल्टी कर दी थी इस कारण उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। सिविल लाईंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़ित महिला के बयान अभी नहीं हो पाए गए हैं। बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सिविल लाईंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा बंठिया, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस

पिछला लेख
Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न बदला, सभी सीरीज में एक जैसे लेकिन आगे-पीछे पूछे जाएंगे प्रश्न
अगला लेख
अपने गृह जिले में कानून व्यवस्था की बदहाली पर डिप्टी सीएम मुकेश ने तोड़ी चुप्पी, DC को दी खुली छूट और बोले-रगड़ देयो और ठोको अंदर

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode