रामपुर में दर्दनाक हादसा – बोलेरो खाई में गिरने से महिला की मौके पर मौत

शिमला, 8 नवंबर। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब शुक्रवार शाम एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार मेहता पुत्र रामलाल मेहता, निवासी ननखड़ी अपनी बोलेरो गाड़ी (नंबर HP-06B-5874) में कई महिलाओं को लेकर जा रहा था।

गाड़ी में रामपुर के ननखड़ी निवासी निशा कुमारी, अनिता कुमारी, कमला देवी, नीलम देवी, सुलोचना देवी, सुमित्रा देवी पत्नी जोहर सिंह और सुनीता देवी पत्नी बिट्टू राम सवार थीं। जब वाहन खूनना गांव के पास पहुंचा, तो चालक विनोद कुमार ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में सुनीता देवी पत्नी जवाहर सिंह, निवासी ननखड़ी जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में अन्य सात महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने इस हादसे को लेकर ननखड़ी निवासी करम सिंह की शिकायत पर थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(125)(a) के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।माचल में न्याय का सूरज फिर चमकेगा या सत्ता की छाया में सच एक बार फिर दब जाएगा।

पिछला लेख
युवती के पिता ने मीडिया के सामने किया बड़ा खुलासा, कहा-विधायक के लाेगाें ने किडनैप कर बयान बदलने को किया मजबूर
अगला लेख
शिमला में नशा तस्करों पर फिर हुई कार्रवाई- महिला समेत 3 चरस तस्कर किए गिरफ्तार

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode