कोटखाई में महिला से छीना-झपटी, विरोध पर आरोपी ने काटकर किया गंभीर रूप से घायल
जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल में गुम्मा–बागी सड़क पर खलटूनाला के पास एक महिला के साथ छीना-झपटी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने महिला से सामान छीनने की कोशिश की। जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोटखाई उपमंडल की गुम्मा से बागी सड़क पर खलटूनाला में एक महिला से नेपाल मूल के व्यक्ति ने छीना-झपटी का प्रयास किया। महिला ने बचने की कोशिश की और शोर मचाया, तो आरोपी व्यक्ति ने उसे मुंह सहित अन्य अंगों पर काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी की डंडों से पिटाई की। घटना मंगलवार दोपहर को हुई। आबादी से कुछ दूर सुनसान जगह एक नेपाल मूल की महिला को अकेला देखकर एक नेपाल मूल के व्यक्ति उससे झीना-झपटी करने लगा। महिला ने व्यक्ति को पकड़ लिया और शोर मचाया। इस पर घबराए व्यक्ति ने महिला के चेहरे समेत शरीर के कई अंगों पर दांत से काटकर गंभीर घाव कर दिए। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों ने आरोपी को रेलिंग से रस्सी से बांध दिया और सूचना पुलिस थाना कोटखाई को दी। इस दौरान महिला के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में आरोपी की डंडों से पिटाई कर दी। कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
