Gaggal से सात विमान सेवाएं शुरू, स्पाइट जेट की चार, इंडिगो की एक और अलाइंस एयर की दो फ्लाइटें आईं

गगल हवाई अड्डे पर रविवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से गगल चार विमान सेवाएं, इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान सेवा और अलाइंस एयर की दो विमान सेवाएं आई हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गगल हवाई अड्डे पर रविवार 30 मार्च से सात विमान सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने गगल हवाई अड्डे पर आने वाली पहली इंडिगो एयरलाइंस विमान सेवा से प्रात: आठ बजकर 20 मिनट पर 76 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 66 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। दूसरी विमान सेवा अलाइंस एयर से 8 बजकर 40 मिनट पर 16 यात्री शिमला से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 7 यात्री गगल से शिमला चले गए।

तीसरी विमान सेवा स्पाइस जेट से 9 बजकर 15 मिनट पर 56 यात्री गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 47 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। चौथी विमान सेवा स्पाइस जेट प्रात: 11 बजकर 30 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। इस विमान सेवा से 66 यात्री गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 60 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। पांचवीं विमान सेवा से गगल हवाई अड्डे पर 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंची स्पाइस जेट के विमान से 72 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 45 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। गगल हवाई अड्डे पर 4 बजकर 50 मिनट पर सातवीं विमान सेवा स्पाइस जेट से 50 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 52 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। जानकारी के अनुसार गगल हवाई अड्डे पर 373 यात्री आए और 312 यात्री बाहरी राज्यों को चले गए।

इन एयरलाइंस ने शुरू की नई उड़ानें:

  • स्पाइट जेट: 4 नई उड़ानें
  • इंडिगो: 1 नई उड़ान
  • अलायंस एयर: 2 नई उड़ानें

यात्रियों को होगा फायदा

इन नई उड़ानों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर पर्यटन और व्यवसाय से जुड़े यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला और कांगड़ा जैसे पर्यटन स्थलों के लिए ये नई उड़ानें वरदान साबित हो सकती हैं। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और होटल उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

हवाई सफर होगा अधिक सुगम

नए रूट्स की शुरुआत के साथ यात्रियों को अब कम ट्रांज़िट समय और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न एयरलाइंस की बढ़ती उपस्थिति से टिकटों की उपलब्धता में भी सुधार होगा।

सरकार और एयरलाइंस के इस कदम से हिमाचल प्रदेश की हवाई संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

पिछला लेख
Himachal News: कुल्लू के मणिकर्ण में पहाड़ी से गिरा पेड़, छह की मौत; सात घायल
अगला लेख
पंजाब में AAP विधायकों-मंत्रियों के घरों का घेराव: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किसानों का बड़ा आंदोलन

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode