चंबा में बारिश से गेहूं और जौ की फसल को मिली संजीवनी

होली (चंबा): बारिश से गेहूं और जौ की फसल को मिली संजीवनी, किसानों ने ली राहत की सांस

होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में हाल ही में हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से गेहूं और जौ की फसल को संजीवनी मिली है। किसानों का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से बारिश नहीं होने के कारण फसल खेतों में सूखने की कगार पर पहुंच गई थी।

बीते दिनों हुई बारिश से अब बेहतर फसल होने की उम्मीद बंध गई है। किसानों रमेश कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, अमृत सिंह, देवी चंद, रत्न लाल, बलदेव सिंह और जमीत सिंह का कहना है कि इस बार बारिश फसल के समयानुसार नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि अब नियमित अंतराल पर बारिश होती रही तो फसल अच्छी होगी और किसानों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकेगा।

गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र होली के अधिकांश लोग बागवानी और खेती पर ही निर्भर करते हैं। कुल मिलाकर हाल ही में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आई है।

पिछला लेख
चंबा: आरोपी 50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा
अगला लेख
बनीखेत में मारपीट की घटना, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode