Mandi News: सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी पर मंडी में निकाली शोभायात्रा

मंडी में सत्य साई सेवा समिति ने 100वें जन्मदिवस पर भव्य पालकी उत्सव आयोजित किया

मंडी। श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर सत्य साई सेवा समिति मंडी द्वारा शुक्रवार को भव्य पालकी उत्सव का आयोजन किया गया। शहर और आसपास के इलाकों से पहुंचे 11 देवी–देवताओं के रथों और देवलुओं ने शोभायात्रा में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंडी शहर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

मंडी में सत्य साई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, 11 देवी–देवताओं के रथों ने बढ़ाया उत्सव का वैभव

शोभायात्रा सत्य साई मंदिर गोल पौड़ी से आरंभ होकर बालकरूपी बाजार, भूतनाथ बाजार, चौहटा, सेरी बाजार और इंदिरा मार्केट से होते हुए पुनः चौहटा के रास्ते वापस मंदिर पहुंची। वाद्ययंत्रों की ताल पर देव रथों के साथ देवलू नाचते–गाते आगे बढ़ते रहे।

उत्सव में शामिल प्रमुख देव रथ इस प्रकार रहे—
देव माहूंनाग टारना मंडी, श्यामाकाली नेरी मैगल द्रंग, नव दुर्गा माता टांडू द्रंग, चतुर्भुजा माता पुरानी मंडी, भैरवी काली माता टारना, साकंभरी माता सैण, नैणा माता विसको, नैणा उग्रतारा टारना, थान पंजवीर ब्रह्मा मैगल द्रंग, महाकाली सकोदरी मंदिर और नैणा माता सैण मंदिर।

सत्य साई मंदिर में 23 नवंबर तक चलेगा जन्मोत्सव, सौवें जन्मदिवस पर होगा भव्य भंडारा

सत्य साई सेवा समिति के संयोजक वाई.पी. सरोच और सांस्कृतिक संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में 16 से 23 नवंबर तक श्री सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को शहरभर में विशाल पालकी शोभायात्रा निकाली गई।

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को साईं बाबा का सौवां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विशेष भंडारे का भी आयोजन रहेगा।

पिछला लेख
Himachal: हाईकोर्ट ने जेओए आईटी के टाइपिंग टेस्ट पर रोक लगाने से किया इन्कार, जानिए क्या कहा
अगला लेख
UP: शादी के सात दिन बाद दूल्हे का मर्डर… दुल्हन ने प्रेमी संग इसलिए मारा; सुहागरात के बाद होने लगा था ये काम

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode