ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के करीब जम्मू-कश्मीर, हासिल की बड़ी बढ़त

Cricket Live Score, Ranji Final Karnataka vs Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच का आज पांचवां दिन है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और वह अपना पहला खिताब जीतने के करीब पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।

जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन
जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।

पिछला लेख
बंबर गोलीकांड: एक साल बाद बिलासपुर लाया मुख्य शूटर अमन, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
अगला लेख
 ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के करीब जम्मू-कश्मीर, हासिल की बड़ी बढ़त

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode