हिमाचल: पति से मुलाकात के बहाने जेल पहुंची महिला, तलाशी में मिला चिट्टा

मंडी में जेल के अंदर एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह प्रयास जेल में चिट्टा तस्करी के मामले में बंद एक आरोपी के लिए किया गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश उसकी पत्नी ने ही की।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से मिलने के लिए जेल पहुंची थी, लेकिन जांच के दौरान उसके इस प्रयास का खुलासा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मंडी: जेल में बंद पति तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश, पत्नी पकड़ी

जिला कारागार मंडी में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह कोशिश जेल में चिट्टा तस्करी के मामले में बंद आरोपी के लिए उसकी पत्नी ने की थी। पुलिस ने महिला के पास से 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया और नोटिस पर पाबंद किया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर को जेल में कैदियों से नियमित मुलाकात के दौरान एक महिला द्वारा कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ अंदर भेजने का प्रयास किया गया। सुरक्षा जांच के दौरान जेल कर्मियों ने इसे बरामद कर लिया।

यह मामला सहायक अधीक्षक, जिला कारागार मंडी की शिकायत के आधार पर सामने आया है। शिकायत में बताया गया कि कैदियों की नियमित मुलाकात के दौरान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी जिला मंडी, अपने पति से मिलने के लिए जेल पहुंची थी। इसी दौरान जांच में उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुलाकात के दौरान महिला ने कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान उक्त पदार्थ को बरामद कर लिया। जांच में यह पदार्थ चिट्टा प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि चिट्टे के आदी कई आरोपी पहले भी पुलिस और जेल प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन चुके हैं। नशे की तलब बढ़ने और तबीयत बिगड़ने की स्थिति में कई बार आरोपियों को अस्पताल तक ले जाना पड़ा है। इसी तलब को पूरा करने के लिए इस मामले में भी आरोपी ने अपनी पत्नी को नशा तस्करी में शामिल कर लिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जांच की जा रही है।

पिछला लेख
चंबा कोर्ट का फैसला: POCSO केस में BJP MLA Hansraj पर आरोप तय
अगला लेख
हिमाचल: ग्रामीण अस्पतालों में भी मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का ऑन-कॉल परामर्श

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode