सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही बात पत्थर की लकीर होती है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आग्रह अभी भी वही है—भाजपा के सभी विधायक दिल्ली चलें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इस मामले में सहयोग की अपील भी दोहराई। पढ़ें पूरी खबर…
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले-उन्होंने कब कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही बात पत्थर की लकीर नहीं है। उनका नेता प्रतिपक्ष से फिर से आग्रह है कि भाजपा के सभी विधायक भी दिल्ली चलें। आपदा राहत पैकेज के तहत घोषित इस बजट को जारी करने का वहां जाकर आग्रह करते हैं। यह बजट मिलेगा तो राज्य सरकार विपक्ष का भी धन्यवाद करेगी। बेशक यह दो महीने बाद ही मिले। सुक्खू ने यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से इस विषय पर सरकार पर निशाना साधने के बात कही।
आपदा राहत पैकेज पर सीएम सुक्खू का सवाल—”PM ने 1500 करोड़ की घोषणा की, मिलेगा कब?”
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने 2023 की आपदा के बाद 4,500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घोषित किया था, जिसके अंतर्गत अब तक 300 करोड़ रुपये आपदा प्रभावितों को व्यक्तिगत रूप से दिए जा चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,500 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन यह पैकेज अब तक कब मिलेगा, स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने सिर्फ सवाल उठाया है, किसी को गाली नहीं दी।
सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 1,30,000 रुपये दिए जाते हैं, जो एक बाथरूम बनाने के लिए भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि मंडी में आयोजित एक समारोह में सभी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन एक अनिल शर्मा को छोड़कर कोई भी भाजपा विधायक उपस्थित नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बीच जाने की बात तो करती है, लेकिन चंबा में नेता प्रतिपक्ष राजस्व मंत्री के बराबर भी नहीं गए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी का कार्यक्रम आपदा राहत फंड से नहीं, बल्कि सरकार के अपने संसाधनों से आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा सरकार के समय आयोजित होने वाले जनमंच पर भी मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन हुआ था। उप मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जनमंच में तो कितने फुल्के ही खा लिए जाते थे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजनीतिक बयानों का जवाब राजस्व मंत्री देंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सरकार के जन संकल्प कार्यक्रम पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वास्तव में जनसंकल्प रैली है, जिसका उद्देश्य जनता के लिए संकल्प लेना है।
सुक्खू ने तंज करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर इस मुद्दे पर इसलिए अधिक बोल रहे हैं क्योंकि उनके बयान का ऑडियो उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का सोशल मीडिया नेटवर्क काफी मजबूत है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आपदा के समय वे जयराम ठाकुर से पहले उनके क्षेत्र में पहुंचे थे, जबकि जयराम ठाकुर आपदा के दौरान पांच दिन तक अपने क्षेत्र से अनुपस्थित रहे। सड़कें खुलने के बाद ही वे अपने क्षेत्र में पहुंचे। सुक्खू ने बताया कि सरकार ने वहां सड़कें खोलने के लिए पोकलेन मशीनें भेजीं और किसी तरह का राजनीतिक द्वेष नहीं दिखाया। डीसी, अधिकारी और मंत्री मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।
उन्होंने कहा कि बागवानी कॉलेज के पास जीवन बचाने के लिए राहत कार्य किए गए, लेकिन भाजपा के लोगों ने वहां तिरंगे का अपमान किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
