Himachal Weather: सड़क धंसने से उफनती खड्ड में गिरा टेंपो, 17 घंटे ठप रहा मंडी-कुल्लू हाईवे; 20 तक येलो अलर्ट

कुल्लू में भूस्खलन से नाशपाती से भरा टेंपो खड्ड में गिरा, चालक लापता; 17 घंटे बाद बहाल हुआ मंडी-कुल्लू हाईवे

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू जिले के जवाहड़ के पास जिभी बाईपास पर सड़क धंस गई, जिससे नाशपाती लेकर नई दिल्ली जा रहा एक टेंपो खड्ड में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक लापता है और उसकी तलाश जारी है।
इधर, करीब 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को सोमवार दोपहर को यातायात के लिए बहाल किया जा सका। भारी बारिश के चलते राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से हालात बदतर, कुल्लू में टेंपो खड्ड में गिरा, मंडी-कुल्लू हाईवे फिर बंद

कुल्लू/मंडी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू जिले के जवाहड़ के पास जिभी बाईपास पर सड़क धंसने से नाशपाती लेकर नई दिल्ली जा रहा टेंपो खड्ड में जा गिरा। टेंपो चालक, उत्तर प्रदेश निवासी शाहरुख, लापता है और उसकी तलाश जारी है।
उधर, मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास 27 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण मात्र पांच घंटे में दोबारा बंद हो गया। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 192 सड़कें बंद; 15 जुलाई को शिमला, सोलन, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। करीब 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को सोमवार दोपहर बहाल किया जा सका। शिमला, धर्मशाला, ऊना समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही। बारिश के कारण राज्य में 192 सड़कें, 745 जलापूर्ति योजनाएं और 65 ट्रांसफार्मर ठप रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार, 15 जुलाई को सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 16, 17 और 18 जुलाई के लिए भी येलो अलर्ट रहेगा। पूरे प्रदेश में 20 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल में बारिश का कहर जारी: कुल्लू में भूस्खलन, चंबा में 25 गांवों में अंधेरा, शाहरुख की पहचान हुई

कुल्लू/चंबा/ऊना। हिमाचल प्रदेश में रविवार रात और सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुल्लू के बंजार उपमंडल के टलिंगा गांव में भूस्खलन के कारण चार मकानों को खाली करवा लिया गया, जबकि एक मकान में मलबा घुस गया।

कुल्लू में खड्ड में गिरे टेंपो चालक की पहचान 29 वर्षीय शाहरुख पुत्र ताहिर, निवासी चिलकाना रोड, ग्राम पटनी, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार दोपहर भारी बारिश हुई, हालांकि गगल एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य रहीं। चंबा में पांच बिजली ट्रांसफारमर बंद होने से करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, ऊना के गगरेट, हरोली और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब तेज बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल में बीते 24 घंटे में जमकर बरसे बादल, सबसे ज्यादा बारिश राजगढ़ में दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में भारी से हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सिरमौर जिले के राजगढ़ में 72.0 मिमी दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर वर्षा की स्थिति इस प्रकार रही:

  • राजगढ़ (सिरमौर) – 72.0 मिमी
  • पच्छाद (सिरमौर) – 38.0 मिमी
  • खदराला (शिमला) – 42.4 मिमी
  • शिमला – 11.5 मिमी
  • रोहड़ू (शिमला) – 10.0 मिमी
  • मंडी – 26.4 मिमी
  • भुंतर – 22.0 मिमी
  • मनाली – 8.0 मिमी
  • कसौली – 8.0 मिमी
  • सुजानपुर टीहरा – 4.5 मिमी
  • ऊना – 3.0 मिमी

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे, जिससे नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

कुल्लू में सड़क धंसने से टेंपो खड्ड में गिरा, चालक लापता; जिभी बाईपास पर थमी वाहनों की रफ्तार

कुल्लू। जवाहड़ के पास जिभी बाईपास पर सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे सड़क धंसने से नाशपाती से भरा एक टेंपो उफनती खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक लापता हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। चालक नाशपाती लेकर दिल्ली जा रहा था। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाया गया डंगा धंस गया, जिससे सड़क का आधा हिस्सा बैठ गया और टेंपो खड्ड में समा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क धंसने के कारण जिभी बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क धंसना प्रतीत हो रही है। एसएचओ चंद्रशेखर ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम लापता चालक की तलाश में जुटी है।

पिछला लेख
छांगुर पर खुला एक और राज: गुर्गों की ट्रेनिंग के लिए दुबई से बुलाता था ट्रेनर, देवताओं के खिलाफ करना था ये काम
अगला लेख
Kangra News: गैस सिलिंडर से भरा टेंपो पलटा, चालक की मौके पर मौत, दो घायल

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode