हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर…
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उप तहसील धरवाला की ग्राम पंचायत लोथल के गांव लोथल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतक महिला की अंजू देवी और व्यक्ति सरवन पुत्र तानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों के दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि, 17 वर्षीय बेटा घर पर होता है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले के कारणों की गहन जांच की कर रही है।
पिछला लेख
IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर छह मजेदार मीम्स, फैंस भी हुए लोटपोट; बाबर-रिजवान भी आए लपेटे में
अगला लेख
