Himachal: ऊना के डीसी-एसपी को सीएम सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम, जानिए पूरा मामला

सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने दोनों अधिकारियों को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए जिले में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर तुरंत और ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

सीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा, अवैध कारोबार, मारपीट, और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कठोर कदम उठाए जाएं और आने वाले दिनों में इसका जमीनी स्तर पर असर दिखाई देना चाहिए

मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में स्थिति में सुधार नहीं आता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के उपायुक्त (डीसी) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। ऊना गोलीकांड और फिरौती की घटनाओं के बाद पनपे हालात के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा के तपोवन में चल रहे शीत सत्र के बीच कड़ा संज्ञान लिया है। इन घटनाओं के तार अवैध खनन माफिया और चिट्टा माफिया से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सीएम ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने के भीतर अपराधियों पर शिकंजा कसने व इसकी रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को सदन की बैठक के बाद पत्रकारों से सीएम ने कहा मैंने ऊना में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर डीसी और एसपी दोनों बुलाए। सभी आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए एक महीने का वक्त दिया है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम बोले, पहली दिसंबर को धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन का आयोजन होगा।

गोलीकांड और फिरौती की वारदातों के बीच रायजादा बनाम सत्ती की जंग हुई और तीखी
ऊना। गोलीकांड, फिरौती की बढ़ती घटनाओं के बीच पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और वर्तमान विधायक सतपाल सत्ती में सियासी जंग और तीखी हो गई है।

पिछला लेख
China: ट्रेन ने रेलवे कर्मचारियों को मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल; परीक्षण पर थी रेलगाड़ी
अगला लेख
हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: पहले दिन सदन और बाहर आक्रामक रहा सत्ता पक्ष

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode