नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार


धर्मेंद्र की सेहत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतज़ार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अभी भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
89 वर्षीय अभिनेता की स्थिति को लेकर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

89 की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के साथ-साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।

धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मुंबई के श्री एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों की सलाह पर उनका ऑक्सीजन से इलाज चल रहा था।

वह जुहू स्थित देओल बंगले में रह रहे थे, जहां उनके बेटे सनी देओल, पहली पत्नी प्रकाश कौर और पहली शादी से हुई बेटियाँ उनके साथ मौजूद थीं।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी अंतिम दर्शन के लिए विले पार्ले श्मशान घाट पहुँचे। फिलहाल धर्मेंद्र की सेहत और निधन को लेकर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।

धर्मेंद्र के निधन पर करण जौहर की भावुक प्रतिक्रिया: ‘एक युग का अंत’

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा:

“यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़े मेगा स्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप… बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी हिंदी प्रस्तुति… वह इंडियन सिनेमा के एक असली लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास में वे खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं…

300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे। 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके डायलॉग आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिनमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना!’ सबसे ज्यादा हिट रहा है।

अगले महीने रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय थे। हाल ही में उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों… में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जहाँ उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अब वे अमिताभ बच्चन के नाती आदित्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में भी नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है और इसे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माना जा रहा है।

अफसोस की बात है कि फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए।




पिछला लेख
Justice Surya Kant: भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत; जानें हरियाणा के गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर
अगला लेख
हिमाचल: अनुबंध पर आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं को जारी रखने, वेतन भुगतान का आदेश

इस विषय से संबंधित:

Toggle Dark Mode